Vedic Books

वैदिक दर्शन by डॉक्टर कपिलदेव द्विवेदी(Vedic Darshan)

150.00
20 people are viewing this right now
Estimated Delivery:
Feb 26 - 05 Mar, 2026
payment-processing
Guaranteed safe & secure checkout

Description

दर्शन शब्द का व्युत्पत्तिलभ्य अर्थ – “दृश्यतेऽनेन इति दर्शनम्” से सम्यक दृष्टिकोण ही दर्शन है अर्थात् समग्रता को यथार्थरूप में कहने वाला दर्शन है। जो पदार्थ जैसा है, उसे वैसा ही उपदेश करना सत्य है और यही सत्य दर्शनों द्वारा प्रतिपादित किया गया है। वेद को प्रमाणित मानने वाले छः दर्शन हैं, इन्हीं को वैदिक दर्शन या षड्दर्शन कहते हैं। यह छः दर्शन हैं – न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, मीमांसा और वेदान्त।

महर्षि दयानन्द जी ने अपने ग्रन्थ “सत्यार्थप्रकाश” में दर्शनों के अध्ययन-अध्यापन की विधि का उल्लेख किया है –
“तदनन्तर पूर्वमीमांसा, वैशेषिक, न्याय, योग, सांख्य और वेदान्त अर्थात् जहाँ तक बन सके, वहाँ तक ऋषिकृत व्याख्यासहित अथवा उत्तम विद्वानों की सरल व्याख्यायुक्त छः शास्त्रों को पढें-पढावें” – सत्यार्थ प्रकाश, समुल्लास3
इससे दर्शनों के महत्त्व का ज्ञान होता है।

सभी दर्शनों में कुछ समानताएं हैं, जो निम्न प्रकार है –
१. सभी में ग्रन्थारंभ वैदिक मङ्गलाचरण ‘अथ’ शब्द से होता है।
२. सभी दर्शनों में प्रथम सूत्र में ही अपना प्रतिपाद्य विषय निश्चित है।
३. सभी दर्शन उद्देश्य कथन के उपरान्त, उसका लक्षण बताते हैं, पुनः शेष शास्त्र में उसका परीक्षण करते हैं।
४. सभी शास्त्रों की शैली सूत्ररूप अर्थात् संक्षेप में कहने की है।
५. सभी शास्त्र अपने प्रधान विषय का परिज्ञान करने के साथ-साथ अनेक उपविषयों का भी परिज्ञान कराते हैं।
६. सभी शास्त्र वेदों को प्रमाण के रूप में स्वीकार करते हैं।
७. सभी शास्त्र एक-दूसरे के पूरक हैं।

0
Enable Notifications OK No thanks