प्राचीन भारत के वैज्ञानिक कर्णधार Prachin Bharat ke Vaigyanik Karnadhar

Product details
पुस्तक का नाम – प्राचीन भारत के वैज्ञानिक कर्णधार
लेखक – स्वामी सत्यप्रकाश सरस्वती
इस ग्रन्थ में उस अमूल्य सामग्री का संकलन है ,जो समय समय पर हमारे विद्वानों ने अपने साहित्य में प्रस्तुत की है |
सर विलियम जोम्स के भारत में आगमन के बाद पश्चमी विद्वानों का प्राचीन भारतीय वांग्मय से परिचय हुआ |
उन्होंने हमारे ग्रंथो के यूरोपीय भाषाओ में अध्ययन किये और हमारी संस्कृति का उदारता से भी अध्ययन किया |
बीसवी सदी के प्रारम्भिक दशको से ही भारतीय विद्वानों का ध्यान अपने देश की परम्परा की और गया |
इस ग्रन्थ में उस सामग्री का प्रचुरता से संकलन है | इस ग्रन्थ में तेरह अध्याय है प्रथम अध्याय में अग्नि के आविष्कारक अथर्वण और उसकी परम्पराओं का उलेख है | दुसरे में यज्ञ में प्रयुक्त यज्ञशालाओ के उपकरणों का उलेख है |
यह उपकरण अपने में अनोखे है आविष्कार है जिन्होंने यांत्रिकी की आधारशिला रखी | तीसरा और चौथा अध्याय वैदिक काल गणना ,विविध सम्वत्सरो और नक्षत्रो से सम्बन्ध रखता है | पांचवे छठे और सांतवे अध्याय चिकित्सा और शल्यकर्म से सम्बन्ध रखते है |
आठवे अध्याय में कणाद ऋषि का कारण कार्य सम्बन्ध और परमाणुवाद है | शेष नवे से तेरहवे अध्याय की समाग्री अंक गणित ,बीज गणित , रेखागणित और ज्योतिष से सम्बन्धित है जिसके प्रचलन का अधिकतम गौरव भारत को प्राप्त है |
इस पुस्तक के अध्ययन से पाठको को प्राचीन भारतीय वैज्ञानिको और अविष्कारको के बारे में जानकारी मिलेगी |
Shipping and Returns
Shipping cost is based on weight. Just add products to your cart and use the Shipping Calculator to see the shipping price.
We want you to be 100% satisfied with your purchase. Items can be returned or exchanged within 30 days of delivery.
Govind Ram Hasanand| Vedickarts
There are no question found.







Rating & Review
There are no reviews yet.